फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पार कर रहा ग्रामीण बहा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के नकहा पुलिस चौकी क्षेत्र में भैंस लेकर चौका नदी पार कर रहा ग्रामीण बह गया। ग्रामीणों ने उसके मगरमच्छ के निवाला बनाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर नदी में उतारकर उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

चौका नदी में मगरमच्छ कई दिनों से देखे जा रहे हैं। गांव बेल्हौरा निवासी 45 वर्षीय दुलारे शुक्रवार को अपराह्न करीब दो बजे भैंस को लेकर चौका नदी पार कर रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया। आशंका जताई जा रही है मगरमच्छ हमलाकर उसे गहरे पानी में खींच ले गया। उसके अचानक गायब होने पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन दुलारे एक बार भी पानी के ऊपर नहीं आया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और नकहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को नदी में उतारकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन दुलारे का कोई कोई पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि युवक नदी में नहाते समय बहा है। उसका नाम दुलारे बताया गया है। गोताखोरों को नदी में उतारकर उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें