फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर करें कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में उर्वरक नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें डीएम ने उर्वरक सप्लाई करने वाली संस्थाओं द्वारा अप्रैल से जून तक जिले में हुई खाद आपूर्ति की समीक्षा करते हुए इफको, कृभको, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड आदि उर्वरक कंपनियों को जुलाई माह में भी रैक प्लान अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जो कंपनियां निर्धारित मात्रा की अवशेष उर्वरक की आपूर्ति नहीं करती हैं तो उनके मुख्यालय एवं कृषि निदेशालय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखें। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कहा कि खाद बिक्री करने वालों के पास 25 मीट्रिक टन से अधिक यूरिया होने पर आपूर्ति न की जाए। फुटकर बिक्री करने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल, जिला प्रबंधक पीसीएफ शैलेंद्र शुक्ला, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको जयकृत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें