फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने नाले में लगाई छलांग, ग्रामीणों और पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर की रेलवे कॉलोनी निवासी एक महिला ने अतरिया रेलवे क्रॉसिंग से पहले पड़ने वाले कुंडा नाले में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के साथ ही पुलिस पहुंच गई और महिला को कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर की रेलवे कॉलोनी निवासी एक महिला किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर निकली थी। बाद में अतरिया रेलवे क्रॉसिंग से पहले रेलवे पटरी के पास कुंडा नाले में कूद गई। कुछ लोगों ने उसे कूदते देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई मनवीर सिंह, मोहम्मद अनीस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और कम गहरे पानी में गिरी बेहोश हो गई महिला को बचाने का प्रयास शुरू किया। अतरिया निवासी शहबाज व फैजान नामक दो युवकों ने पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। जिसके बाद उसको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। महिला अस्पताल में भी कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। सूचना उसके परिजन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें