लखीमपुर खीरी-गोला गोकर्णनाथ। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर देश हित में किए गए कार्यों को याद किया गया।
शहर स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान देकर विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाई। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी बताया। कहा कि श्रमिक सड़कों पर घूम रहे हैं, इसके खिलाफ आवाज उठाने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेसियों पर फर्जी मुकदमे लादकर जेल भेज दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गरीब मजदूरों की आवाज कांग्रेस पार्टी उठाती रहेगी। जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की। इस मौके पर सहजेंद्र दीक्षित, प्रेम वर्मा, शिवसहाय सिंह, रामकुमार मिश्रा, अब्दुल कयूम, संजीव मिश्रा, राजीव अग्निहोत्री, रविप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, गोला में गोकर्ण तीर्थ पर स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। कांग्रेसियों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प किया। इस मौके पर विपुल गुप्ता, शुभम अग्निहोत्री, अशोक सक्सेना, शफी आगा, मुकर्रम खान आदि मौजूद रहे।
प्रतिमा स्थल की दुर्दशा देख बिफरे कांग्रेसी
गोकर्ण तीर्थ स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर किए गए अतिक्रमण और आसपास मौजूद गंदगी देखकर मतीन शाह, प्रमोद अवस्थी, यूसुफ इदरीसी, शोएब आलम, इमदाद रजा ने नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने निर्णय लिया कि वे इस मामले को उच्च स्तर तक उठाएंगे और आवश्यकता पड़ी तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।