फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में फर्जी मिला निवास प्रमाण पत्र निरस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के एक गांव में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

गोधन पुत्र हुलास ने ग्राम मोहिद्दीनपुर परगना पसगवां तहसील मोहम्मदी जनपद खीरी का पता दर्शाते हुए निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जिसके आधार पर तहसील प्रशासन ने 13 अक्तूबर 2018 को उसका निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। गोविंद पुत्र मायाराम निवासी प्रेमनगर सीतापुर ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति मूल रूप से ग्राम उरदौली परगना व तहसील महोली जनपद सीतापुर का निवासी है। शिकायतकर्ता ने गोधन के सभी प्रमाण पत्र जो महोली सीतापुर से बने थे साक्ष्य रूप में प्रस्तुत किए।
इस पर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने जांच कराई तो पाया कि गोधन नाम का कोई व्यक्ति मोहिउद्दीनपुर में नहीं रहता है। बहरहाल लगभग डेढ़ साल तक चली जांच में गोधन के मोहिउद्दीनपुर में रहने के सभी अभिलेख फर्जी पाए गए। यह भी सामने आया कि उसने अपने आधार कार्ड में पता बदल कर मोहिउद्दीनपुर करवा लिया था। एसडीएम मोहम्मदी ने जांच रिपोर्ट डीएम खीरी को भेजी। जहां से यह कहकर पत्रावली वापस कर दी गई कि मामले का निपटारा करने में एसडीएम सक्षम हैं। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि गोधन पुत्र हुलास के नाम से बना हुआ निवास प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

धोखे से जमीन नाम कराने और मारपीट का आरोप
मझगईं कोठिया गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी गैर मौजूदगी में उसके पति को शराब पिलाकर धोखाधड़ी कर जमीन नाम कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह एसडीएम के पास शिकायत करने जा रही थी तभी विपक्षी ने उसको व उसकी पुत्रियों को जमकर पीटा। डर से उसका पति भी कहीं गायब हो गया।
चौकी क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी अनीता देवी पत्नी संजय ने बताया कि वह लखनऊ काम करने गई थी। घर पर उसका पति व दो बेटियां 13 वर्षीय माधुरी व आठ वर्षीय मंगीशा ही थीं। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके पति को बहला फुसलाकर शराब पिलाते हुए घर की जमीन का बैनामा एक हजार रुपये देकर करा लिया। जानकारी होने पर वह लखनऊ से गांव पहुंची। मंगलवार को वह एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने गई थी इस दौरान विपक्षी ने शाम को उसकी और बेटियों की पिटाई कर दी। मामले में विपक्षियों के डर से उसका पति संजय भी घर से गायब हो गया है जिसे काफी ढूंढा लेकिन बुधवार तक उसका पता नहीं चल सका। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें