फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में अनियमितता बरतने में समिति के सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। जिला प्रशासनिक कमेटी के सदस्य सचिव प्रवीण कुमार ने मठबालदेवता साधन सहकारी समिति के सचिव सुरेश पाल सिंह को गेहूं खरीद में अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है ।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में गेहूं खरीद के लिए साधन सहकारी समिति मठ बाल देवता में पीसीएफ ने क्रय केंद्र खोला है। आरोप है कि 15 अप्रैल को समिति के बाहर बैनर लग गया लेकिन समिति केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू नहीं हुई। इसी दौरान समिति के सभापति प्रमिला पांडेय को जानकारी मिली कि समिति के एक कर्मचारी का घर मितौली क्षेत्र में है वहीं व्यापारियों का लगभग 700 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 21 अप्रैल को समिति के संचालक मंडल के सभापति ने सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह को पत्र भेजा। 23 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सहायक निबंधक ने एडीसीओ मोहम्मदी राकेश मिश्रा और एडीओ (सी) सचिन तिवारी की दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। किसानों ने भी कंट्रोल रूम को गेहूं खरीद में अनियमितताओं की शिकायत की। जांच समिति ने पाया कि सचिव ने क्रय केंद्र पर गेहूं नहीं खरीदा। गेहूं मितौली तहसील के किसानों का खरीदा गया है। अन्य कई अनियमितताएं मिली है। सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह ने बताया कि सभापति प्रमिला पांडेय के आरोप सही पाए गए। उन्होंने प्रशासनिक कमेटी को कार्रवाई के लिए लिख दिया। जिसके प्रशासनिक कमेटी के सदस्य सचिव ने सचिव को निलंबित कर दिया है।
गेहूं क्रय केंद्र पर 1498 क्विंटल की हुई खरीद
अमीरनगर कस्बे की सहकारी समिति पर पीसीएफ गेहूं क्रय केंद्र पर ऑनलाइन व्यवस्था के तहत अब तक क्षेत्र के 28 किसानों से 1498 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। केंद्र प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि यह खरीद 20 अप्रैल से एक मई तक 28 किसानों से ऑनलाइन व्यवस्था के तहत की गई है, जिनका ऑनलाइन भुगतान उनके खातों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें