फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला-शाहजहांपुर फोरलेन और पुलियों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। गोला-शाहजहांपुर हाईवे पर एक महीने से ठप पड़ा फोरलेन और पुलियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य में लगे लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी भी बनाए रखी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता करण सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते पुलियों और रोड का निर्माण रोका गया था। साथ ही कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर प्रधानमंत्री के आदेश का पालन करने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में छूट मिलने और शासन से निर्देश आने पर अधूरी पड़ी पुलियों और रोड का निर्माण फिर शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य में कर्मचारियों से लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। शासन-प्रशासन और कोई भी अधिकारी उंगली उठाने न पाए। इसका ध्यान रखकर कई शिफ्टों में निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें