फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकालने के बाद भी नहीं ले रहे उज्ज्वला योजना की गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया। उज्ज्वला योजना की रकम तो बैंक से सभी लाभार्थी निकाल रहे हैं, लेकिन सिर्फ 60 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही रसोई गैस सिलिंडर खरीदे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने कोरोना के चलते अप्रैल, मई और जून में उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रति माह 760 रुपया प्रति कनेक्शन धारक के हिसाब से खाते में भेजी है, जिसमें केवल 60 फीसदी लोगों ने ही सिलिंडर लिए है। अन्य लोग गैस लेने के लिए टालमटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक बिजुआ के मलूकापुर कला स्थित एक गैस एजेंसी के प्रबंधक हरिओम मिश्रा ने बताया उनके यहां उज्ज्वला कनेक्शन 4630 हैं, जिसमें 2800 उपभेक्ताओं ने सिलिंडर खरीदे हैं। बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं जो पहले गैस बुक करवाते हैं। बाद में जब गाड़ी उनके घर जाती है तो गैस लेने से मना कर देते हैं, जिससे गाड़ी वापस हो जाती है। इस कारण एजेंसी को काफी नुकसान भरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की यदि कोई उपभोक्ता सहायता राशि निकाल कर सिलिंडर नहीं लेता है तो उसकी अगली किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें