फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सदस्यीय समिति करेगी गेहूं खरीद में अनियमितताओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। सहायक निबंधक (सहकारिता) रत्नाकर सिंह ने मठवालदेवता साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद में अनियमितताओं के आरोप की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

मठवालदेवता साधन सहकारी समिति में पीसीएफ का गेहूं क्रय केंद्र संचालित है। कृषक गिरीश चंद पांडेय ,राजेश्वर पाल, रघुबर , नन्हे, रामप्रकाश आदि ने आरोप लगाया कि गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हुई है। समिति का एक कर्मचारी मितौली क्षेत्र में स्थित अपने घर में व्यापारियों का गेहूं खरीद कर रहा है। समिति अध्यक्ष प्रमिला पांडेय ने गेहूं खरीद में अनियमितताओं के संबंध में सहायक निबंधक सहकारिता को पत्र लिखा। किसानों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस संबंध में 23 अप्रैल को अमर उजाला ने ‘ क्रयकेंद्र पर व्यापारियों का गेहूं खरीदने का आरोप’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इससे क्रय एजेंसी से जुड़े अधिकारियों में खलबली मच गई। सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह ने बताया गेहूं खरीद में अनियमितता की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। जांच समिति में जिला सहकारी अधिकारी राकेश मिश्रा और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सचिन तिवारी शामिल हैं। उधर एसडीएम स्वाति शुक्ला और डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्र को मैगलगंज स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें