फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर व्यापारियों का गेहूं खरीदने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत मठवालदेवता साधन सहकारी समिति में पीसीएफ क्रय केंद्र में अनियमितताओं का मामला प्रकाश में आया है। किसानों का आरोप है कि गेहूं क्रय केंद्र अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जबकि सचिव लगभग सात सौ क्विंटल गेहूं खरीद होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार समिति पर गेहूं की खरीद एक दाना भी नहीं हुई है जबकि ऑनलाइन खरीद लगभग सात सौ क्विंटल दर्शायी जा रही है। बताया जाता है कि समिति के एक कर्मचारी ने अपने घर में मितौली तहसील के एक गांव में व्यापारियों का गेहूं खरीद लिया। पूर्व प्रधान रामेश्वर दयाल, ग्रीस चंद्र पांडे, नन्हें, राम प्रकाश, रघुवर आदि किसानों ने बताया कि समिति के क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद नहीं की। समिति की संचालक मंडल के अध्यक्ष प्रमिला पांडेय ने सहायक निबंधक सहकारी समितियां रत्नाकर सिंह को सूचना दी है । डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और नोडल अधिकारी /एडीएम एके सिंह को गेहूं खरीद में अनियमितताओं के विषय में अवगत कराया गया है। इस संबंध में समिति सचिव ने इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सहायक निबंधक सहकारी समितियां रत्नाकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है सचिव को अब बोरे नहीं दिए जाएंगे। बाहरी व्यापारियों से खरीदे गए गेहूं की जांच कराई जाएगी। उन्होंने पीसीएफ में गेहूं भेजने पर रोक नहीं लगाई। उधर एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला ने बताया कि वह बाहरी व्यापारियों के गेहूं खरीद के विषय में जानकारी कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें