निघासन। ड्यूटी से अपने कमरे पर स्कूटी से जा रही एक महिला आरक्षी को चौराहे पर खड़े एक सिपाही ने डंडा दिखाया। वर्दी पहने आरक्षी ने स्कूटी को धीमी किया। बाद में वह चली गई। उसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सीओ से की। सीओ ने सिपाही को जमकर फटकारा और दोबारा ऐसी हरकत न करने की नसीहत दी। उधर, सिपाही पर महिला आरक्षी ने घूरने का भी आरोप लगाया है।
एक महिला आरक्षी बीते मंगलवार को वर्दी और चेहरे पर मास्क लगाकर ड्यूटी से वापस अपने कमरे पर जा रही थी। चौराहे पर एक सिपाही डंडा लेकर खड़ा था। उसने महिला सिपाही को डंडा दिखाते हुए उसे सड़क पर पटकने लगा। आरोप है कि उस सिपाही ने उसे घूरा भी। उन्होंने पहले स्कूटी धीमी की उसके बाद वह चली गई। अगले दिन उन्होंने मामले की शिकायत सीओ पीके वर्मा से की। सीओ ने आरोपी सिपाही को बुलाकर मामले की जानकारी ली। सिपाही ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपनी सफाई पेश करते हुए डंडा दिखाने की बजाय सड़क पर पटकने की बात को स्वीकार किया। इस पर सीओ नाराज हो गए और उसकी जमकर फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसी हरकत करने से मना किया। सीओ ने बताया कि सीनियर महिला सिपाही से इस तरह की हरकत करना सिपाही को शोभा नहीं देता। दोबारा यदि उन्होंने ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी।