निघासन। ड्यूटी का बहाना कर सीओ से झूठ बोलने वाले दो सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई सीओ के रिपोर्ट पर हुई है।
सीओ पीके वर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के हलका नंबर दो रकेहटी में सिपाही दुष्यंत और सुमित सागर तैनात थे। दोनों सिपाही काम के प्रति बेहद लापरवाह थे। उन्होंने अपने क्षेत्र से एक भी सूचना नहीं दी थी। सीओ ने सिपाहियों की ड्यूटी चेक करने के लिए रात्रि में गश्त की थी। वह रकेहटी स्थित पुलिस पिकेट पर पहुंचे वहां पर दोनों सिपाही नदारद थे। सीओ ने जब उनसे फोन पर पूछा कि वह कहां है। इस पर उन सिपाहियों ने पुलिस पिकेट पर होने की बात कही। झूठ बोलने पर सीओ ने मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी। एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।