फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में फेंकी दूषित सामग्री, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रेलवे कर्मचारी के घर में दूषित सामग्री फेंकने का मामला सामने आया है। रेलवे कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने सामग्री की जांच कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रेल कर्मी पवन कुमार, सुनील कुमार गेट मैन के पद पर तैनात है। इनके सहित पांच अन्य कर्मचारियों के घर में दूषित सामग्री फेंकी गई है। पवन कुमार ने बताया कि गुरुवार रात में किसी ने उसके एवं अन्य लोगों के घर में दूषित सामग्री सहित अन्य पदार्थ फेंक दिए। यही क्रम शुक्रवार की सुबह भी हुआ। कोरोना संक्रमण से भयभीत पवन कुमार ने मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक ब्रजलाल और आरपीएफ चौकी के एसआई सतेंद्र कुमार सिंह को दी। इस पर स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ एवं पवन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने घर से बरामद सामग्री को जांच के लिए भेजवाया है। सदर कोतवाली निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हो सकता किसी ने शरारत की हो, लेकिन इसे गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें