फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलना भी हुआ प्रतिबंधित, मिले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम का निरीक्षण करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सुबह सड़क पर टहलने वालों पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शिकंजा कस दिया है। उन्होंने एसडीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मार्निंग वॉक और समूहों में मंदिर जाने वालों पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार को कोविड-19 के लिए बने लेवल- वन चिकित्सालय (सीएचसी बेहजम) का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल से कोरोना पॉजिटिव मिले तीन जमातियों ( अब निगेटिव) के स्वास्थ्य के बारे मेे पूछताछ की। साथ ही अस्पताल में सुविधाओं केे बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने जमातियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर खुशी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए इलाज कर रही टीम को अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को संदिग्ध संक्रमित 27 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। जबकि 83 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

लगातार शिकायतें मिल रही है कि लोग समूह बनाकर सुबह टहलने अथवा धार्मिक स्थल जा रहे हैं। पूर्व में ही कहा गया था कि घरों से न निकलें और सामाजिक दूरी बनाए रहें। लेकिन कुछ लोग इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इस कारण इस पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें