फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड नहीं है.. फिर भी गेहूं-चावल ले जाएं मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने जरूरतमंदों के लिए नई पहल की है। उन्होंने गल्ला मंडी में खाद्यान्न बैंक खोल दिया है, जिसमें दानदाता गेहूं और चावल दान कर सकेंगे और जरूरतमंदों को प्रशासन इसे मुफ्त उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

यह शुरुआत लॉकडाउन होने से दिहाड़ी मजदूरों, निर्धनों के सामने रोटी का संकट को देखते हुए की गई है। यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है और न ही किसी योजना का लाभ मिल पाया है तो छोटी काशी खाद्यान्न बैंक से आपको गेहूं और चावल मुफ्त दिया जाएगा। शुक्रवार को अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी, सचिव बृजभान सिंह की उपस्थिति में मीनाक्षी अग्रवाल ने छोटी काशी खाद्यान्न बैंक का फीता काटकर शुभारंभ किया। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि यह सुविधा उनके लिए है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है या कोई सरकारी इमदाद नहीं मिल पाई है।
राशन चाहिए या दान करना है तो इन नंबरों को डायल करें
यदि आपको गेहूं-चावल चाहिए या जरूरतमंदों के लिए राशन दान करना है तो इन नंबरों पर डायल करें
कोरोना कंट्रोल रूम- 9628018430, एसडीएम गोला- 9454416569, तहसीलदार गोला- 9454416575, नायब तहसीलदार गोला- 9811734771
इन दानवीरों ने किया दान
खाद्यान्न बैंक के शुभारंभ पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पांच क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल चावल, एसडीएम अखिलेश यादव और तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने एक-एक क्विंटल चावल और गेहूं, भाजपा नेता अवधेश मिश्र ने एक क्विंटल गेहूं, अनिल कुमार शारदा ने एक क्विंटल गेहूं, नगर पालिका के प्रधान लिपिक राजेश बाजपेई ने एक क्विंटल गेहूं, मंडी समिति सचिव बृजभान सिंह और उनके स्टाफ ने तीन क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल आलू और एक क्विंटल प्याज सहित 24 क्विंटल खाद्यान्न दान किया। अधिकारियों ने नगर और क्षेत्र वासियों से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर भोली गिरि, राजेश यादव, अमर चौधरी, सौरभ कुमार, हृदयनारायण पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें