फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीदारी की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र में 80 प्रतिशत तक गेहूं की कटाई होने के बाद प्रशासन ने खरीदारी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने मंडी समिति में व्यवस्था का जायजा लिया है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। शासन ने गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र एक अप्रैल से ढाई माह के लिए गेहूं की खरीदारी निर्धारित की थी। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन होने से यह अवधि आगे बढ़ गई। शासन के निर्देश पर अब 15 अप्रैल से क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की तैयारी शुरू हो गई हैं। कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव बृजभान सिंह ने बताया कि मंडी परिसर में आरएफसी कर्मचारी कल्याण निगम के दो, पीसीएफ के तीन और एसएफसी का एक सेंटर सहित मंडी क्षेत्र में कुल 18 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे। केंद्र प्रभारियों को इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पंखा और चलना उपलब्ध करा दिया गया है। गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 1925 रुपये निर्धारित किया गया है।
अमीरनगर। परगना मगदापुर, अटवा पिपरिया क्षेत्र में अब तक 90 फीसदी गेहूं कटाई का कार्य हो चुका है। गेहूं की फसल को काटकर किसानों ने घरों में स्टोर कर लिया है। अब क्षेत्र के तमाम किसानों का कहना है गेहूं तो कट चुका है लेकिन 15 अप्रैल से क्रय केंद्रों पर तौल शुरू होने का इंतजार है। अभी तक कस्बे की सहकारी समिति पर बनाए गए क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं पहुंचा है। समिति सचिव अमित तिवारी का कहना है कि वारदाना की मांग भेजी गई है। कल तक आ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र शुरू होने का इंतजार
देवरिया निवासी किसान सुलेमान खां का कहना है की गेहूं की कटाई तो हो चुकी है। निजी खरीदार कम कीमत पर गेहूं खरीदना चाहते हैं, जो भुगतान की भी समस्या बता रहे हैं, इससे किसानों को अब क्रय केंद्र चलने का इंतजार है ।
पंजीकृत किसानों का ही खरीदा जाएगा गेहूं
एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि शासन स्तर से स्पष्ट आदेश है कि जिन किसानों ने अपना गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है उन्हीं का गेहूं क्रम वार खरीदा जाएगा, ताकि सेंटरों पर भीड़ न लगे और सामाजिक दूरी का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें