फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का पंजीकरण कराने के लिए खुलेंगे कॉमन सर्विस सेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीद प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए किसानों को अभी से खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा, तभी किसान अपना गेहूं बेच पाएंगे। लॉकडाउन के चलते कॉमन सर्विस सेंटर/जन सेवा केंद्र (सीएससी) बंद होने से किसान पंजीकरण नहीं करा पा रहे थे, जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी सीएससी खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएसडॉटयूपीडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है। स्मार्टफोन से या फिर कॉमन सर्विस सेंटर से पंजीकरण कराया जा सकता है। अभी तक करीब 772 किसानों के पंजीकरण हुए हैं, जो संख्या बेहद कम है। कॉमन सर्विस सेंटर बंद होने से काफी किसान पंजीकरण नहीं करा पा रहे थे। अब डीएम ने कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के आदेश कर दिए हैं, जिससे किसानों के पंजीकरण में तेजी आएगी। उधर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कॉमन सर्विस सेंटर पर सैनिटाइजर, साबुन-पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लॉकडाउन के नियमों जैसे चेहरे पर मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें