फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी-लखीमपुर के बीच जल्द चलेंगीं ट्रेनें: एडीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे के एडीआरएम ऑपरेटिंग लखनऊ प्रवीण पांडे अपराह्न करीब ढाई बजे सड़क मार्ग से मैलानी पहुंचे और रेलवे स्टेशन, डीजल लॉबी और रनिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों को दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी कुछ काम बाकी है, जिसके पूरा होने पर शीघ्र ही मैलानी से लखीमपुर के बीच बड़ी लाइन की ट्रेनें चलने लगेंगी।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा के बीच ट्रेन संचालन का मामला न्यायालय में है। न्यायालय के निर्देश पर मैलानी से लखीमपुर के बीच ट्रेनें चलने पर मैलानी से नानपारा के बीच ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। जिसके चलते एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन, डीजल लॉबी और रनिंग रूम आदि के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए और रेल बस से मैलानी-तिकुनियां के बीच निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ सहायक मंडल बिजली इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य मंडलीय और स्टेशन अधीक्षक मैलानी राजेश श्रीवास्तव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर जगजीवन गुप्ता आदि स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें