फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में कोर्ट ने बीएसए को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और डीएम से भी की जा चुकी है शिकायत, जांच फाइलों में अटकी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बीएसए पर सरकारी धन के दुरुपयोग करने के मामले की सुनवाई कर रहे कोर्ट ने बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह को तलब कर जिला जज ने 15 फरवरी 2020 को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। इससे अब बीएसए की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला कंचनपुरी निवासी उमेश कुमार पांडेय ने बीएसए बुद्धप्रिय सिंह के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में 156 (3) में वाद दायर किया था। कई महीनों तक चले ट्रॉयल के बाद मामला रिवीजन के तहत यह मामला जिला जज के कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा। कई तारीखों की सुनवाई के बाद सेशन न्यायाधीश ने बीएसए को 15 फरवरी 2020 को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उमेश कुमार पांडेय ने बीएसए के खिलाफ मुख्यमंत्री और डीएम से भी शिकायत की थी। डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी थी, जिसके बाद डायट प्राचार्य और धौरहरा एसडीएम को जांच सौंपी गई, लेकिन अभी यह जांच भी फाइलों में अटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें