फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के बेहतर अध्ययन और करियर निर्माण में सहायक होगी छात्रवृत्ति: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुुरुनानक इंटर कालेज के सभागार में सभी वर्गो के 2585 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे गए। मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि छात्रवृत्ति आगे बढ़ने का एक साधन है, साध्य नहीं। युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने में आर्थिक स्थिति बाधा न बने, इसलिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करती है।
विज्ञापन

डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति समाज के कमजोर बच्चों के लिए संजीवनी के समान है। जिसका प्रयोग करके वे खुद को एक सुरक्षित स्थिति में पहुंचा सकते है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि शिक्षण संस्थानों द्वारा अग्रसारित डाटा के सापेक्ष अनुसूचित जाति के 29,969, सामान्य वर्ग के 12,936, अनुसूचित जनजाति के 862, पिछड़ा वर्ग के 38,101 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 10,656 समेत कुल 92,324 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति स्वीकृति करते हुए उनके बैंक खातों में धनराशि निदेशालय ने भेजी है। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अम्बरीश सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल, डीआईओएस डॉ. आर के जायसवाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें