फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया/बिजुआ। कस्बे में होकर गुजरे लखीमपुर-दुधवा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी पर है, जिससे अतिक्रमण हटाने के लिए मकानों पर निशान लगाए गए हैं। रविवार को प्रशासन ने लाउडस्पीकर से घोषणा करके बुलडोजर से मकान गिराने की तिथि 29 जनवरी 2020 घोषित कर दी है। इससे सोमवार की सुबह उठते ही लोगों ने अपने हाथों में बेलचे, हथौड़े उठा लिए और अपने खून पसीने की कमाई से बनाए आशियाने तोड़ने में लग गए हैं।
विज्ञापन

इस रोड पर गुलरिया गांव में सड़क चौड़ी करना बगैर गांव वालों के घर तोड़े संभव नहीं था। ऐेेसे में विभाग ने गांव में आठ मीटर सड़क चौड़ी करने के लिए गांव के 43 लोगों को नोटिस देकर अवैध कब्जा मानते हुए उनसे शीघ्र अतिक्रमण हटाने को कहा था। रविवार देर शाम को विभाग की ओर से गांव में लाउडस्पीकर से एलान कराया गया कि लोग खुद ही जगह छोड़ दें, साथ ही बुधवार 29 जनवरी को सरकारी अमला मयफोर्स के गांव पहुंचकर बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ेगा। आंखों में आंसू लिए सरकारी फरमान का पालन करते हुए दनादन अपने मकानों पर हथौड़े चलाते हुए लोगों के चेहरे पर एक ही सवाल कि अब क्या होगा। कहां रहेंगे, जो लोग अपनी दुकानें तोड़ रहे हैं उनकी रोजी रोटी का सवाल खड़ा हो गया है। लोग चाहते हैं कि जो जगह सरकार ले रही है, उसका मुआवजा ही दे दे। इससे दूसरी जगह बसने की व्यवस्था कर सकें। गुलरिया के शिवकुमार, छोटे अली, अब्दुल मोबीन, असलम सिद्दीकी, हसमत अली आदि एक दर्जन से ज्यादा लोग मकान तोड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें