फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉक्सी वितरण व्यवस्था के तहत आज कार्डधारकों को मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनवरी में जिन कार्डधारकों को बायोमैट्रिक (पॉस मशीन) की तकनीकी समस्या के चलते राशन नहीं मिला है, उन्हें शनिवार को प्रॉक्सी वितरण व्यवस्था के जरिए राशन बांटा जाएगा। केवल एक ही दिन प्रॉक्सी वितरण कराया जाएगा, इसके बाद छूटे लोगों को लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में नगर क्षेत्र लखीमपुर, खीरी टाउन और ओयल क्षेत्र के कार्डधारकों को केरोसिन बांटने के लिए 14,254 लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पॉस मशीन में अंगूठा निशान मैच न करने या अन्य कारणों के चलते करीब दो से तीन प्रतिशत कार्डधारकों को निर्धारित तिथियों में वितरण नहीं कराया जा सका है। ऐसे छूटे राशन कार्डधारकों को 25 जनवरी 2020 को प्रॉक्सी वितरण से राशन दिया जाएगा। पहले अंगूठा लगवाया जाएगा, यदि निशान मैच नहीं करता है तो राशन कार्ड नंबर और आईडी प्रूफ लेकर राशन दिया जाएगा। पहले 23 से 25 तक प्रॉक्सी वितरण होता था, लेकिन इस बार शासन ने सिर्फ एक दिन का ही समय दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि केरोसिन का आवंटन 6,48,000 लीटर से घटकर 5,88,000 लीटर हो गया है। इसलिए जिन राशन कार्डधारकों के पास एलपीजी और बिजली कनेक्शन दोनों हैं, उन्हें केरोसिन नहीं मिलेगा। जिनके पास एलपीजी या बिजली में से एक सुविधा है या दोनों नहीं हैं, तो उन्हें केरोसिन दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को एक लीटर और अंत्योदय कार्डधारकों को तीन लीटर केरोसिन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें