लखीमुपर खीरी। ई रिक्शा चालकों की ओर अचानक किराये में दो गुने की बढ़ोतरी किए जाने की खबर को अमर उजाला ने 23 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित की। इस मामले में एआरटीओ ने शुक्रवार को बैठक कर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए कि वह ई रिक्शा का दूरी के अनुसार किराया निर्धारित करें।
किराया निर्धारण को लेकर एआरटीओ और अधिशाषी अधिकारी किए दूसरे की जिम्मेदारी बता रहे थे। जबकि जानकारों का कहना है कि किराया निर्धारण करने की जिम्मेदारी पालिका की होती है। किराया बढ़ोतरी को लेकर नगरवासियों में उपजे आक्रोश को देखते हुए एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने शुक्रवार को पालिका ईओ आरआर अंबेश, ई रिक्शा स्टैंड संचालकों रवि प्रकाश अवस्थी,सूर्य प्रकाश मिश्रा, संजय कुमार व राजेश वर्मा के साथ बैठक कर जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। एआरटीओ ने ईओ को निर्देश दिए कि वह किराया निर्धारित कर इसका शहर में प्रचार कराकर पंपलेट बंटवाए। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन ई रिक्शा चालकों का रूट और किराया दूरी के अनुसार निर्धारित करेगी और किराया बढ़ाने के मामले में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं। उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।