ऑडिट सदस्यों को दिया जाएगा चार दिवसीय प्रशिक्षण
लखीमपुर खीरी। सोशल ऑडिट निदेशालय ने मनरेगा और पीएम आवास की भांति परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील का सोशल ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। निदेशालय के निर्देश पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. राजकिशोर ने सोशल ऑडिट टीमों को चार दिवसीय प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम जारी किया है।
इससे पहले मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना का गांवों में सोशल ऑडिट किया जा रहा था। जिला प्रशिक्षण अधिकारी के मुताबिक मनरेगा और पीएम आवास (ग्रामीण) का सोशल ऑडिट के साथ ही वित्तीय वर्ष 2018-19 में मिड डे मील में व्यय की गई धनराशि की जांच की जाएगी। मिड डे मील की जांच के लिए 15 जनवरी 2020 से दो बैच में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल ऑडिट की व्यवहारिक जानकारी देने के लिए प्रतिभागियों को किसी ग्राम पंचायत में भ्रमण भी कराया जाएगा।