अध्यक्ष पद के लिए पांच और मंत्री पद पर चार ने कराया नामांकन
पलिया बार एसोसिएशन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तहसील में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। मंगलवार तक अध्यक्ष पद पर पांच और मंत्री पद पर चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। जबकि दो पदों पर केवल एक-एक नामांकन हुए हैं।
पलिया बार एसोसिशन के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्रा, सहायक चुनाव अधिकारी अशर्फीलाल शर्मा, मधुसूदन तिवारी, रविंद्र शर्मा, सुनील शुक्ला, भागीरथ शाक्य, गुलाम वारिस खान आदि चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनके समक्ष मंगलवार को अध्यक्ष पद पर श्रीष द्विवेदी, रामप्रकाश पाल, अफसर अली, जीवन प्रकाश मेनरो, प्रदीप कुमार मेनरो ने नामांकन कराया है। जबकि मंत्री पद पर भानुप्रताप गुप्ता, अरुण कुमार अवस्थी, बनारसी लाल चौधरी, फजल अहमद खान ने अपनी दावेदारी ठोंकी है। इसी के साथ उपाध्यक्ष पद पर जेपी चौबे, रामनरेश, संयुक्त मंत्री पद पर विनय दिवाकर, रविकांत, कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र राना, उमेश कुमार दिवाकर, विशाल श्रीवास्तव ने नामांकन कराए हैं। इसके अलावा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर रविंद्र गुप्ता व अंकेक्षक पद पर एमयू खान के एकल नामांकन हुए है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बुधवार आठ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति निस्तारण, नाम वापसी तथा वैध प्रत्याशियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।