फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विशेषज्ञ हुए फेल, 164 ग्राम पंचायतों के बैंक खाते डिरेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफएमएस से भुगतान कराना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

दूसरे बैंकों में खाता खोलकर समस्या से निपटने की कवायद शुरू
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस से भुगतान करने की व्यवस्था लागू होने के बाद इस मामले का पेंच 164 ग्राम पंचायतों में फंस गया है। इनमें पीएफएमएस से भुगतान व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है। तकनीकी विशेषज्ञ भी इन ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में आई समस्याओं को दूर नहीं कर पाए। लिहाजा शासन ने इनको दूसरी बैंक शाखा में खाता खोलने के निर्देश दिए हैं।
जनपद की कुल 1167 ग्राम पंचायतों में तीन अगस्त 2019 को चेक से भुगतान प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी और पीएफएमएस से भुगतान की कार्रवाई प्रारंभ की गई थी। पांच माह बीतने के बाद 1003 ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस से 14वें वित्त आयोग से भुगतान शुरू हुआ जबकि 164 ग्राम पंचायतों में तकनीकी खामियों के चलते पीएफएमएस से भुगतान नहीं हो पाया। चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने में महज तीन माह बचे हैं। ऐसे में पीएफएमएस के चक्कर में ग्राम पंचायतों का कामकाज पिछड़ गया है। पीएफएमएस की तकनीकी कमियों को दूर कर रविवार को 1003 ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस व्यवस्था लागू की गई। जबकि निघासन, कुंभी और लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिलाकर 164 ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस लागू करने के सारे प्रयास विफल हो गए। तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक आधिकारियों ने दौड़ लगाई। फिर भी खामियां दूर नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसी हैं तकनीकी कमियां
पीएफएमएस से भुगतान में जो तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं, उनमें ओपनिंग बैलेंस मैच नहीं हो रहा है। प्रिया सॉफ्टवेयर पर नॉट ऑफ इरर डालने पर बेसिक ग्रांट शो नहीं हो रही। कहीं मेकर आईडी पर दो बैंक खाते मैप हो गए हैं। तो कहीं मेकर का यूजर आईडी और पासवर्ड नहीं मिल रहा है। वहीं 14वां वित्त भी नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

164 ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस से भुगतान शुरू नहीं हो पाया है क्योंकि तकनीकी दिक्कतों को दूर नहीं किया गया है। शासन से ऐसी ग्राम पंचायतों के खाते दूसरी बैंकों में खोलने के निर्देश मिले हैं, जिसका अनुपालन कराया जा रहा है।
अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें