फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अर्पित जोशी को मिला
विज्ञापन

निघासन। एसजीएस गायत्री महाविद्यालय ग्राउंड में चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। खेल के अंतिम दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, खो-खो, स्लो साइकिल रेस, गोला फेंक आदि का फाइनल मैच हुआ। विजयी खिलाड़ी को भाजपा युवा नेता आशीष मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अर्पित जोशी को मिला।
क्रिकेट का फाइनल मैच अंकित स्टार और आदर्श मुंबई के बीच खेला गया। अंकित स्टार ने आदर्श मुंबई को नौ विकेट से हराकर मैच जीत लिया। खो-खो में टीम गोल्डी, बैडमिंटन बालक वर्ग में शिशु बाथम, बालिका में सादिया बानो, जूनियर में सचिन गिरि, बालिका जूनियर में अंजली ओझा ने मैच जीता। स्लो साइकिल रेस में अंजली ओझा, रश्मिता, शैलेंद्री, और गोला फेंक में सुखराज, जीशान ने पुरस्कार जीता। इस मौके पर तहसील स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विनोद सिंह, यज्ञ भूषण, धर्मेंद्र मिश्रा, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज ग्राउंड में बरसात का पानी भरने के कारण पानी को बाल्टी से भरकर बाहर फेंका गया। उसके बाद उस पर बालू डाली गई। जिस कारण से खेल देरी से शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें