फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने आबादी के पास नीलगाय को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक माह से गन्ने के खेत में बाघ जमाए है डेरा, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे से सटे मित्रा-बिंद्रा फॉर्म में पिछले एक माह से आबादी के पास गन्ने के खेतों में डेरा डाले बाघ ने बुधवार रात एक नीलगाय पर हमला कर उसे मार डाला।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम बीट के अंतर्गत कलिंजरपुर वन ब्लॉक और मित्रा-ब्रिंद्रा फॉर्म आबादी के निकट बाघ ने गन्ने के खेत में एक नीलगाय पर हमला कर दिया। जिसकी सूचना गुरुवार को वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों को घटनास्थल पर बाघ और नीलगाय के पगचिह्न मिले लेकिन नीलगाय का शव बरामद नहीं हुआ। साथ ही बाघ के गन्ने के खेत में ही मौजूद होने की आशंका भी जताई जा रही है। बाघ के गन्ने की फसल में छिपे होने की आशंका के चलते ग्रामीण और वनकर्मी खेतों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे की आबादी से सटे मित्रा-बिंद्रा फॉर्म के पास बाघ ने एक नीलगाय का शिकार किया है। वनकर्मियों को बाघ की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
- बनारसी दास मौर्य, रेंजर दक्षिण खीरी वन प्रभाग, गोला रेंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें