फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारू गांव परसिया में डीएम का होली नृत्य से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने चंदन चौकी में निर्मित थारू शिल्प ग्राम का निरीक्षण करने के बाद थारू जनजाति बाहुल्य ग्राम परसिया का भ्रमण किया। इस दौरान थारू जनजाति की महिलाओं एवं पुरुषों ने ग्राम प्रधान रामसमुझ की अगुआई में परंपरागत होली नृत्य प्रस्तुत कर डीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन

डीएम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की जनजाति महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प के उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने छिददो देवी समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रंशसा भी की। उत्पादों को अधिक मूल्य प्राप्त करने के लिए उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला उद्योग केन्द्र और परियोजना अधिकारी को वहां प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने वनाधिकार अधिनियम के तहत वन उपज घास-फूस वन विभाग द्वारा न दिए जाने और दूरसंचार व्यवस्था के लिए स्थापित जियो टॉवर संचालित करने में आए व्यवधान का तत्काल निस्तारण करने का अनुरोध किया। डीएम ने परियोजना अधिकारी यूके सिंह को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने थारू जनजाति के लोगों से मदिरा पान का सेवन न करने और सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने की अपील की और गांव के प्रतिभावान छात्रों को नकद पुरस्कार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें