फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा का गन्ना कोल्हू पर बिका तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक ने दी चेतावनी
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की वन भूमि पर कब्जा कर गन्ना उगाने वाले माफिया अब गन्ना क्रेसरों और कोल्हू पर भी नहीं बेच पाएंगे। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल के पत्र लिखने के बाद चीनी मिलें वन भूमि पर उगाए गए गन्ने को खरीदने के लिए अपना हाथ पहले ही खींच चुकी हैं क्योंकि वन विभाग के संबंधित रेंज के अफसर इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। यहां तक कि कोल्हू तक गन्ना लाने वाले वाहन भी सीज कर दिए जाएंगे।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में 9148 हेक्टेयर वन भूमि पर माफियों ने कब्जा कर रखा है। जिसको लेकर अभी हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मझगईं रेंज के बोधिया कलां में कब्जाई गई 10 हेक्टेयर वन भूमि की नपत कराकर सीमांकन के बाद वन भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल नीलाम कर दी थी। इससे अतिक्रमण करने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई है।
विज्ञापन

डीडी बफरजोन ने बताया कि चीनी मिलों से कब्जे की भूमि पर बोया गया गन्ना न खरीदने का अनुरोध किया है लेकिन कब्जेदारों ने अपना गन्ना क्रेसर और कोल्हू पर बेचना शुरू कर दिया। इस पर वन विभाग ने स्पष्ट हिदायत दी है कि यदि कहीं कब्जेदारों का गन्ना कोल्हू पर मिला तो उसके संचालक पर कार्रवाई के साथ ही गन्ना लाने वाले वाहन भी सीज कर दिए जाएंगे। निगरानी के लिए वन विभाग के अफसरों की टीम भी बना दी गई है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की वन भूमि पर पर कुछ लोग कब्जा करके फसलें उगा रहे हैं। मैंने चीनी मिलों को पत्र भेजकर अतिक्रमित भूमि पर उपजाए गए गन्ने को किसी भी हाल में न खरीदने को कहा है। यदि अवैध कब्जेदार क्रेसरों और कोल्हू पर गन्ना बिक्री करते हैं तो संचालक के साथ-साथ गन्ना ढोने वाले वाहनों को भी सीज कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें