फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों को लेकर सीमा पर रहें अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा की बसही बीओपी पर भारतीय एसएसबी व नेपाली एपीएफ के अधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अवैध गतिविधियों, सूचनाओं के आदान-प्रदान समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीमा के बसही बॉर्डर पर 49 वीं वाहिनी एसएसबी व नेपाल की 35 वीं बटालियन एपीएफ के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सीमा पर अवैध गतिविधियां, बॉर्डर पिलर, नोमैंस लैंड सहित नए साल पर आतंकी गतिविधियों को लेकर सीमा पर अलर्ट रहने को कहा गया। इसके अलावा सीमा पर पीली मटर व छुहारे की तस्करी का मुद्दा भी बैठक में उठा। नेपाल में पीपुल्स फ्रंट इंडिया एवं रोहिग्यो के बारे में सूचनाओं को आदान-प्रदान करने व सहयोग की बात कही गई। बैठक में एपीएफ के वीर सिंह साहू ने बताया कि सीमा खुली है जिस पर सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीदा व बेंचा जा सकता है लेकिन सीमा पर व्यवसाय नहीं किया जा सकता है। एसएसबी के आरके रमन ने कहा कि सीमा पर चरस, नशीली दवाएं, मानव तस्करी पर दोनों देश आपसी सहयोग से कार्य करें। बैठक में 49 वीं वाहिनी डिप्टी कमांडेंट आरके रमन, बसही प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, कमलापुरी के अंकित कुमार के साथ ही नेपाल 35वीं बटालियन जलारी कंचनपुर के एसपी बीर सिंह साहू, इंस्पेक्टर जगदीश सिंह समेत अन्य भारत व नेपाली अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें