फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बिजली कटौती.. पानी को भी तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छाउछ स्थित बिजलीघर में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को शहर में कई घंटों के लिए बिजली कटौती हुई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मसलन लोग ब्लोअर, रूम हीटर नहीं चला सके, जिससे ठंड से बचाव करने में दिक्कत आईं। तो कई मोहल्लों में पानी की समस्या से जूझना पड़ा। दो-दो घंटे की कटौती कर फीडरों में बिजली आपूर्ति की गई। तो कहीं तीन से चार घंटे तक कटौती हुई।
विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति बहाल रखने के लिए सिर्फ 40 एमवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जा रही है। इससे ओवरलोडिंग की समस्या से कई फीडरों पर बिजली कटौती लंबे अंतराल तक करनी पड़ी। 63 एमवीए ट्रांसफार्मर के सेन्ट्रिफ्यूजिंग (तेल की सफाई) का कार्य 28 दिसंबर 2019 की शाम पांच बजे तक चलेगा। बेहजम और फरधान के उपकेंद्रों पर भी आपूर्ति को छाउछ से सप्लाई बंद रहने से कुछ घंटों के लिए दूसरे बिजलीघरों से कुछ घंटे के लिए सप्लाई की गई। इससे सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई कुछ घंटे के लिए मिली। छाउछ बिजलीघर में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 15 विद्युत उपकेंद्र प्रभावित हुए हैं। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता रामानंद ने बताया है कि शहर के मेला मैदान, शारदानगर, सिटी, लखीमपुर टाउन, अस्पताल, एसएसबी, कोर्ट समेत नौ उपकेंद्रों में दो-दो घंटे की आंशिक कटौती की गई। लोड बढ़ने के कारण कुछ उपकेद्रों पर अतिरिक्त कटौती करनी पड़ी। अधिशासी अभियंता ने बताया है कि प्रयास है कि 27 दिसंबर तक कार्य पूरा करा लिया, जिससे लोगों को आंशिक कटौती से जल्द निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें