फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त आई नहीं, ठेकेदार ने गिरवा दीं ईंटें

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। ग्राम पंचायत बैलहा में प्रधानमंत्री आवास योजना के घर ठेकेदार बना रहे हैं। अधिकारियों की सख्ती के चलते जब ठेकेदार की नहीं चली तो उसने हाल में आए पांच लाभार्थियों के आवासों की किस्त आने से पहले ही उनके यहां ईंटें गिरवा दीं और लाभार्थी से किस्त आने पर पैसा देने के लिए मानमनौवल कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बैलहा शारदा नदी के किनारे बसा हुआ है। प्रतिवर्ष बाढ़ आने के कारण इसके मजरे जीतपुरवा, रूपनपुरवा, कोदीपुरवा, डीह, लोखंदरपुर, मिठुई, मटहिया आदि मजरे हैं। इन मजरों में वर्ष 2018-2019 में 53 आवास आए थे। इन आवासों को भी ठेकेदार ने बनाया था। आरोप है कि इस मामले में ग्राम रोजगार सेवक और एक ग्राम पंचायत सदस्य की शिकायत बीडीओ से लेकर उच्चाधिकारियों से की गई थी। बीडीओ आलोक वर्मा की जांच में भी शिकायत सही पाई गई थी। उसके बाद ठेकेदार ने अपना पल्ला झाड़ लिया। यह सारे आवास बनकर तैयार भी हो गए। उसके बाद 17 आवासों की फिर मंजूरी मिली। ठेकेदार ने अपना गणित लगाते हुए जीतपुरवा में भी पांच आवास भजनलाल, छंगा, संतोष, देवतादीन, लाजिमा पत्नी शादिक के आवासों की मंजूरी मिली है। ठेकेदार ने करीब एक-एक ट्रॉली ईंटें भजनलाल और छंगा के यहां गिरवा दी हैं और उनसे किश्त आने पर पैसों की मांग कर रहा है। उधर प्रधान लालता प्रसाद लाभार्थी के घरों में जाकर बिचौलियों को पैसा न देने, ईंटा आदि न लेने की नसीहत दे रहे हैं। उधर ग्राम रोजगार सेवक ने आरोपों को निराधार बताया है।

ब्लॉक की किसी भी ग्राम पंचायत में आवास का पैसा नहीं आया है। लाभार्थी ने ईंटा किस्त आने से पहले मंगवाई हैं तो जांच के बाद अपात्र घोषित कर उनका आवास निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आलोक वर्मा, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें