फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू, ट्रैकिंग के साथ ट्रैंकुलाइज करने की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से दुधवा पर्यटन परिसर में मानव वन्यजीव सामंजस्य प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी वन्यजीव के जंगल से बाहर निकलने पर कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दीं गईं।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन पूर्वी गोंडा वन्यजीव वृत्त के मुख्य वन संरक्षक और नवाज वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के उपनिदेशक सुजाय बनर्जी ने किया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ बिहार शाखा के समन्वयक डॉ. कमलेश मौर्य ने रेस्क्यू आदि से संबंधित भारत सरकार के स्टैंडिंग आपरेटिंग प्रोसिजर एवं दिशा-निर्देशों को प्रस्तुत करने के साथ ही ट्रैकिंग के तरीक ों को भी बताया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने ट्रैंकुलाइज के बाद स्वास्थ्य परीक्षण आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ट्रैकुलाइज गन, हेलमेट, लाइफ सेवर जैकेट, ड्रोन कैमरा, आईआर कैमरा ट्रैप आदि के बारे में भी बताया गया। संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के उत्तर प्रदेश शाखा के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता ने किया। इस मौके पर वार्डन दुधवा शशिकांत अमरेश, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ उत्तराखंड शाखा के जॉयदास गुप्ता, मेराज अनवर, नरेश कुमार एवं जिशु चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें