पलियाकलां। थारू क्षेत्र में बसे गांवों की सड़को का बहुत ही बुरा हाल है। सौनहा से जयनगर और बनकटी से डिगनिया जाने वाली सड़कें काफी जर्जर हालत में है। गड्ढ़ों की वजह से आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहें हैं। इस वजह से ग्रामीण और राहगीर खुद ही ईंटें डालकर सड़क के गड्ढ़ों को भर रहे हैं।
सौनहा से जयनगर व बनकटी से डिगनिया जाने वाली सड़क को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ग्रामीण डीएम तक शिकायत लेकर जा चुके हैं और सड़क निर्माण कराए जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन वहां शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। जिससे आए दिन सड़क पर दुर्घटनाओं होती ही रहती हैं। प्रशासन की तरफ से सड़क न बनने के बाद अब आम लोगों ने ही अपने खर्चे से ही ईंटें लाकर गड्ढ़ों को भरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से शिकायत करके कुछ हल नहीं निकला इसलिए खुद ही सड़क बना रहे हैं। संवाद