फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना उठान में लापरवाही पर किसानों ने बंद कराई तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल के सिद्धनगर गन्ना क्रय केंद्र पर ठेकेदार की लापरवाही के चलते गन्ने का उठान नहीं हो पा रहा है। जिसको लेकर गुस्साए किसानों ने गन्ना तौल बंद करवा दी और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सूचना मिलने पर सीडीआई ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही व्यवस्था सुधारने के लिखित आश्वासन के बाद गन्ने का तौल शुरू हो सका।
विज्ञापन

स्थानीय किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड संपूर्णानगर द्वारा ट्रांस शारदा क्षेत्र में दर्जनों गन्ना ढुलाई ठेकेदार की लचर व्यवस्था के चलते बुरा हाल बना हुआ है। किसानों का आरोप है कि गन्ना उठान न होने से कई दिनों तक वाहन खाली नहीं हो पाने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। पेराई सत्र का एक माह बीतने के बावजूद भी व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है जिस वजह से क्रय केंद्रों से गन्ना उठान समय से नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर किसानों ने सिद्धनगर क्रय केंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए गन्ना तौल बंद करवा दी। सीडीआई विनय कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की और 24 घण्टों में गन्ना उठान का लिखित आश्वासन दिया। वहीं मिल के सीसीओ डॉ. दनिमेश राय ने बताया कि चीनी मिल परिक्षेत्र के सिद्धनगर केंद्र में सबसे अधिक इंडेट जारी होने की वजह से ढुलान व्यवस्था में दिक्कत आ गई थी लेकिन अब सब ठीक करा दिया गया है। इस दौरान अलाउद्दीन शास्त्री, धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कन्हैया, संदीप, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें