लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को लेखपालों ने विलोबी मैदान में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन ने बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर अपनी मांग को लेकर जिले के लेखपाल बृहस्पतिवार से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को जिले भर के लेखपाल लखीमपुर स्थित विलोबी मेमोरियल हाल में एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। सदर तहसील के अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने कहा कि लेखपाल की जायज मांगे काफी समय से शासन और राजस्व परिषद में लंबित हैं। काफी प्रयासों के बाद भी इन पर शासन ने कोई विचार नहीं किया। लेखपाल संघ जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होता। अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। लेखपालों के हड़ताल पर रहने के कारण राजस्व विभाग से संबंधित कामकाज ठप रहे। धरना प्रदर्शन में चंदप्रकाश सिंह, सर्वेश शुक्ला, संगीता श्रीवास्तव आदि रहे।