फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौठीखेड़ा में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और पत्नी को जान देने के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव वरीलालपुर निवासिनी चंद्रवती ने बताया कि उसने अपनी बेटी बबिता की शादी दो वर्ष पहले मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौठीखेड़ा में सूबेदार के पुत्र अरविंद के साथ की थी। विवाह में उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था।
आरोप है कि दामाद अरविंद बाइक की मांग को लेकर अक्सर उसे मारता पीटता था। जिसकी सूचना फोन पर वह अपने घर वालों को देती थी। इसी से तंग आकर उसकी बेटी ने 10 दिसंबर की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर जब वह अपनी पुत्री की ससुराल मौठीखेड़ा आई तो उसकी लाश घर पर पड़ी थी और ससुराल वाले घर से नदारत थे। पुलिस ने मृतका की मां चंद्रवती की तहरीर पर पति अरविंद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान देने के लिए उकसाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें