फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में पलिया तहसील के लेखपाल भी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने 10 दिसंबर से कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन

पलिया लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला व मंत्री सर्वेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को लेखपालों ने तहसील में धरना दिया। बताया कि 10 से 12 दिसंबर तक तहसील स्तर पर कार्य बहिष्कार होगा। जबकि 13 से 26 तक जनपद मुख्यालय पर विरोध जताया जाएगा। 27 को लखनऊ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, धीरज कुमार मिश्र, आदित्य मिश्र, अवधेश कुमार, अजय कुमार आदि पदाधिकारियों के साथ ही समस्त लेखपाल मौजूद रहे। गोला गोकर्णनाथ। उप्र लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने अवकाश पर रहकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष आदित्य कुमार मिश्र, मंत्री भूपेंद्र वर्मा, कमल सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें