फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने सड़कों की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसएसबी परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को 70वीं वाहिनी के जवानों ने कैंप कार्यालय से लिलौटीनाथ मंदिर तक रोड की सफाई की तो वहीं तृतीय वाहनी के जवानों ने सेक्टर मुख्यालय से मेला मैदान चौराहा तक झाड़ू लगाकर नगरवासियों को सफाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

70 वाहिनी के जवानों ने कमांडेट यतेन नेगी के नेतृत्व में परिसर से लिलौटीनाथ मंदिर तक करीब पांच किलोमीटर झाड़ू लगाकर सड़क के किनारे उगी झाड़ियों को साफ किया। राहगीरों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। कमांडेंट ने कहा कि घर हो या गांव या फिर शहर एवं सार्वजनिक स्थल। इन सभी को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की है। इसलिए सभी लोग सफाई के प्रति जागरूक होकर देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। उप कमांडेंट अजय पांडे, डॉ. वरुनेश दुबे सहित कई जवान मौजूद रहे।
उधर एसएसबी तृतीय वाहिनी के जवानों ने डीआईजी अभिषेक पाठक के नेतृत्व में सेक्टर मुख्यालय से लेकर मेला मैदान तक सड़क की सफाई कर पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर कूड़ेदान में डाला। डीआईजी ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए सफाई को लेकर सभी लोग जागरूक रहें। कमांडेंट टीएस सिंह ने कहा कि जिस तरह से हम सभी अपने घरों को साफ सुथरा रखते हैं उसी तरह से सार्वजनिक स्थल और सड़कों को भी साफ रखें। इसके लिए सड़क पर कूड़ा न फेंककर उसे डस्टबिन में ही डालें। द्वितीय कमान अधिकारी कुलजीत सिंह, नवरतन आजाद यादव, नारायण राम यादव एवं जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें