फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराना है तो दिलाओ मय ब्याज गन्ने का भुगतान’

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मय ब्याज गन्ना भुगतान दिलाया जाए और लावारिस पशुओं द्वारा फसलों की बरबादी रोकी जाए। पदाधिकारियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रभारी अंजनी दीक्षित के नेतृत्व में किसानों ने डीएम को संबोधित एसडीएम अखिलेश यादव को दिए ज्ञापन में कहा है कि बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल गोला, पलिया, खंभारखेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, जिससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। किसानों का मय ब्याज गन्ना भुगतान कराया जाए। लावारिस पशुओं से हो रही फसलों की बरबादी रोकी जाए। वर्तमान पेराई सत्र में मिल चलते 20 दिन हो चुका है। गन्ना समिति द्वारा सेंटर के किसानों को समय से पर्चियां नहीं मिल रही हैं कई बार भू अभिलेख देने पर भी किसानों के सट्टे ठीक नहीं हो पा रहे हैं। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्या के निदान के लिए तहसील परिसर में किसान पंचायत करने की घोषणा के साथ मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदूषण के नाम पर हो रहे किसानों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन

इस दौरान हरी सिंह, श्रवण कुमार, दिनेश यादव, रितेश, कलामुद्दीन, देवलाल, मुकेश, जसकरनलाल, भूपराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें