फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में कोटे के चयन को लेकर तनातनी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया। बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोनारीपुर में कोटे के चयन को लेकर प्रधान और ग्रामीण आमने सामने आ गए हैं। प्रधान का कहना है कि कोटेदार का चयन हो चुुका है जबकि असंतुष्ट ग्रामीणों ने 21 नवंबर को कोटा चयन की मीटिंग लगवाई थी। कोई अधिकारी न आने से ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सोनारीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी ने आज की तारीख कोटेदार के चयन या निर्वाचन के लिए घोषित की थी लेकिन दो बजे तक किसी अधिकारी और ग्राम प्रधान के मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पहले ग्राम पंचायत अधिकारी विजयपाल, हल्का दरोगा विनोद कुमार यादव सात नवंबर को आए थे और उसी दिन चयन प्रक्रिया पूरी करना चाहते थे, लेकिन कुछ प्रत्याशियों द्वारा तैयारी न होने के कारण आगे समय मांगा गया तो उन्होंने 21 नवंबर की चुनाव की तारीख घोषित कर दी। नियत तिथि पर गुरुवार को गांव के 300 से ज्यादा ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र पर एकत्र हुए और ग्राम प्रधान तथा अन्य अधिकारियों का इंतजार करने लगे।
दोपहर दो बजे तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं आया तो परेशान ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और एक प्रार्थना पत्र एसडीएम गोला के नाम तैयार किया, जिस पर 300 हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं। संदीप गिरि, रामदत्त गिरि, रामकृपाल गिरि आदि लोगों की अगुवाई में आज एसडीएम गोला को पत्र देकर गुपचुप तरीके से हुए चयन को निरस्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


कोटेदार का पहले ही हो चुका है चयन
गुलरिया। ग्राम प्रधान राजेश गिरि ने बताया कि कोटेदार शिल्पी पत्नी विनोद कुमार का काफी समय पहले चयन होकर कोटा बन भी गया है। उन्हें ग्रामीणों के हंगामे की कोई जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत अधिकारी विजयपाल छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी और फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें