फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता कार्यक्रम में रुचि न लेने पर छह सीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तमाम प्रयास के बाद भी जिले में पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। एसपी ने जागरुकता कार्यक्रम में रुचि लेने पर छह सीओ को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया है। उधर जिले में अब तक पराली जलाने के विभिन्न थानों में 119 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक 23 मामले गोला कोतवाली में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पराली जलाने पर सख्ती की गई है। प्रशासन अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करवा रहा है। इसके बाद भी किसान अपने खेतों में फसल के बचे अवशेष जला रहे हैं। एसपी पूनम ने ग्रामीणों के बीच जाकर पराली जलाने से रोकने, इससे होने वाले नुकसान फायदे आदि बताने के लिए सभी सीओ को निर्देशित किया था तो थानेदारों को भी शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके एसपी के निर्देश को गंभीरता से नहीं लिया गया।
एसपी ने जागरूकता कार्यक्रम में रुचि न लेने पर सीओ सिटी को छोड़कर शेष सभी सीओ को नोटिस जारी किया है।
इधर, जिले में अब तक पराली जलाने के 119 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 23 मामले कोतवाली गोला गोकर्णनाथ में दर्ज हुए।
चंदनचौकी। थारू क्षेत्र के बेलडांडी निवासी किसान सुखराम पुत्र छोटा व धुसकिया गांव निवासी बच्चो पुत्र सुब्बा पर पराली जलाने के आरोप में धारा 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम पूजा यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें