फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के बाहर जल रहा कूड़ा पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। इससे जिले की आबोहवा भी खराब होने लगी है। वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे से आहत अधिवक्ताओं ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन देकर नगर पालिका प्रशासन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी राहुल तिवारी ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि दिन पर दिन वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए एनजीटी ने कूड़ा और पराली जलाने पर रोक भी लगाई है। जिले के जिन किसानों ने पराली जलाई है। उन पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। मगर, इसके बावजूद नगर सीमा के बाहर पालिका कूड़ा डलवा रही है। जिसे जलाया रहा है। इससे उठता धुआं जिले की आबोहवा खराब कर रहा है। अधिवक्ताओं ने कूड़ा जलाने वाले नगर पालिका के दोषी और लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता अनुपम वर्मा, अनूप अवस्थी, गौरव बाजपेई, सुखबीर सिंह चौहान, अजय मिश्रा, संदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें