फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू ने उड़ाई रेस्टोरेंट व होटल कारोबारियों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रात्रि कर्फ्यू के कारण बुधवार रात 8 बजते ही शटर गिरने लगे, 9 बजते-बजते रेस्टोरेंट और होटल भी पूरी तरह बंद हो गए। पिछले साल कोरोना की मार से बेहाल हुए होटल, रेस्टोरेंट कारोबारी पुराने घाटे से उबर ही रहे थे कि इस साल फिर से बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या ने उनकीनींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक बार फिर कारोबार को लेकर चिंता सताने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि होटल और रेस्टोरेंट कारोबार रात 9 बजे से लेकर 11 बजे तक का है। 9 बजे के बाद ही लोग रात्रि भोजन के लिए पहुंचते हैं। इसमें व्यापारी भी होते हैं, जो दुकानें बंद करने के बाद परिवार के साथ आते हैं। मगर, जब रात 9 बजे कर्फ्यू लग जाएगा तो कौन घर से निकलेगा। इस तरह तो होटल, रेस्टोरेंट कारोबार की कमर ही टूट जाएगी।
-
रेस्टोरेंट और होटल संचालकों का दर्द
कारोबारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेश का पालन होगा। मगर, उन लोगों की दिक्कत पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। रात 9 बजे कर्फ्यू लागू होने का मतलब सात बजे के बाद होटल और रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी शुरू करनी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन उनकी समस्या को देखते हुए कुछ उन्हें रेस्टोरेंट, होटल बंद करने के लिए अतिरिक्त समय की छूट दे।
विज्ञापन

-
पिछले साल की मार से ही कारोबार अभी उबर नही पाया था कि अब फिर से नाइट कर्फ्यू ने मुसीबत खड़ी कर दी। हमलोगों के कारोबार में सब कच्चा माल होता है, जो जल्दी खराब होता है। प्रशासन हमारी दिक्कतों को देखते हुए कुछ ऐसी व्यवस्था करे कि स्टाफ आदि का खर्च निकलता रहे।
-कदम ऋषि नागर, शिवम रेस्टोरेंट
-
नाइट कर्फ्यू लगने से रात में होने वाले कार्यक्रमों पर ब्रेक लग जाएगा। वही रेस्टोरेंट का काम भी बंद हो जाएगा, क्योंकि डिनर के लिए लोग रात में 8-9 बजे के बाद ही घर से निकलते हैं। मगर, कर्फ्यू के कारण सब पर पाबंदी लग जाएगी। इससे काम धाम चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र राघव, मैनेजर फन मॉल रेस्टोरेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें