फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरा सांड़,रेस्क्यू कर बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बे के निकट सुभानपुर गांव आबादी के बीच बने पुराने कुंए में एक सांड़ गिर गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को रेस्क्यू कर कुंए से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बता दें कि सुभानपुर गांव आबादी के बीच बगैर चहारदीवारी के एक पुराना कुंआ बना है। रविवार भोर एक सांड़ चहलकदमी करता हुआ कुंए के पास पहुंचकर उसमें गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर गांव के बाहर लगी बोरिंग में पंपिगसेट के जरिए कुंए में पानी भरवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को सकुशल कुंए से बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी दो सांड़ इस कुंए में गिर चुके है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से कुंए की चहारदीवारी बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें