फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली खुदाई में निकले विशेष धातु के नौ सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव कैमा खादर में टंकी का पाइप डालने के लिए नाली की खुदाई करते समय मिट्टी के भुरके में विशेष धातु के नौ सिक्के मिले हैं। ग्राम प्रधान ने सभी सिक्के पुलिस के सुपुर्द कर दिए हैं। यह सिक्के किस धातु के हैं यह अभी साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गांव ग्राम प्रधान कैलाश शंकर वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन डालने के लिए नाली खोदी जा रही थी। कैलाश के मकान के पास गली में खुदाई का कार्य चल रहा था। मजदूर सूरज कुमार खुदाई कर रहा था। इसी बीच अचानक मिट्टी का छोटा बर्तन (भुरका) मिला, जिसमें सफेद धातु के छोटे व बड़े सिक्के निकले। जिसे मेट नीरज कुमार ने अपने कब्जे में ले लिया और ग्राम प्रधान उन्हें सौंप दिया। सूचना मिलने पर सिक्के देखने वालों की भीड़ जुट गई। सिक्के किस धातु के है यह अभी साफ नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान ने बताया कि सभी सिक्के पुलिस को सौंप दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि सिक्कों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें