फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों पर गठित हुईं विवेचना इकाई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विवेचना को पारदर्शी बनाने व अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर उन्हें सजा दिलाने के लिए जिले में विवेचना इकाई टीम का गठन किया गया है। थाना स्तर पर गठित इन टीमों में एक एसआई, एक महिला व एक पुरुष आरक्षी भी शामिल होगा। हत्या जैसे गंभीर मामलों की विवेचना इंस्पेक्टर करेंगे। जानकारों की मानेे तो इस व्यवस्था से विवेचनाओं के निस्तारण में जहां तेजी आएगी। वहीं उनकी गुणवत्ता व तथ्यपरक विवेचना से अपराधी सजा से बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

जिले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संबंधित हल्का दरोगा को मामले की विवेचना सौंपी जाती थी। हत्या, डकैती जैसे गंभीर (एसआर) केसों की विवेचना इंस्पेक्टर करते थे। वीआईपी ड्यूटी से लेकर कानून व्यवस्था और अदालतों तक की भागदौड़ में विवेचनाओं का समय से निस्तारण नहीं हो पाता था। अधिकांश विवेचक अफसरों के अभियान आदि को लेकर जल्दबाजी में विवेचना पूरी कर लेते थे। तथ्यपरक विवेचना न होने और सबूतों के अभाव में इसका लाभ अपराधी को मिल जाता था। हालांकि एसपी पूनम गुणवत्ता व तथ्य परख विवेचना के लिए विवेचकों को लेकर काफी सख्त रहती हैं। एसपी ने अब हर थानों पर विवेचना इकाई का गठन किया है। जरूरत के हिसाब से किसी थाने पर दो तो किसी पर एक ही टीम गठित की गई है। एक टीम में एक एसआई, एक महिला व एक पुरुष आरक्षी को शामिल किया गया है। एसपी पूनम ने बताया कि थाना प्रभारियों से थाना स्तर पर विवेचना इकाई टीम का गठन कर रिपोर्ट मांगी गई है। कुछ थानों पर टीमें गठित भी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें