फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें व ट्रेन बंद होने से पूर्वांचल वासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। खजुरिया से देवरिया गोरखपुर जाने वाली प्राइवेट बसें और पलिया से गोंडा जाने वाली ट्रेनों को बंद होने की खबर पर पूर्वांचल वासियों में खासा रोष है। इससे वह अधिक खर्चे और कठिनाईयों के बीच गंतव्य तक पहुंचने पर मजबूर हैं। पूर्वांचल वासियों ने रोडवेज बसों का देवरिया तक संचालन और पलिया स्टेशन से ट्रेनों को न बंद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इलाके के खजुरिया, संपूर्णानगर, बसही समेत ट्रांस शारदा के कई ऐसे गांव हैं जहां पर पूर्वांचल के लोग निवास करते हैं। यह पलिया से पूर्वांचल तक जाने के लिए लोग बसों का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके बाद भी एक भी बस का संचालन खजुरिया या संपूर्णानगर से नहीं किया गया है। प्राइवेट बसें खजुरिया व संपूर्णानगर से देवरिया व गोरखपुर के चलती भी थीं लेकिन उनको भी पलिया तक ही सीमित कर यहां से बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर अब ट्रेनों के बंद होने की सूचना पर पूर्वांचल वासियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने खजुरिया से गोरखपुर तक रोडवेज बसों का संचालन के साथ ही छोटी रेल लाइन की ट्रेनों को न बंद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें