फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में ताबड़तोड़ सात घरों में चोरी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव कचियानी में चोरों ने जमकर तांडव किया, लेकिन मालिक सोते रहे। चोरों ने शुक्रवार की रात सात घरों को निशाना बनाकर नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। शनिवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई, तो मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

थाना मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर स्थित गांव कचियानी में मिथिलेश पुत्र बहादुर के घर पीछे खड़े पेड़ के सहारे चोर छत से उतर कर घर में दाखिल हो गए। घर में रखे तीन हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर, बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद रहीस के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार नकदी समेत जेवर, बर्तन चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने बाबू के घर से दो हजार नकदी और जेवर समेत हजारों के बर्तन चोरी किए। फिर राजकुमार और धर्मपाल के घर के ताले तोड़कर घर में रखे बक्सों को लेकर बाहर खेतों में खोल कर सारा सामान उठा ले गए। खाली बक्से खेत में छोड़ दिए। गांव के ही महबूब, महताब, सद्दीक के घरों के केवल ताले तोड़ पाए। सुबह जब मकान मालिक जागे, तो अपने घरों का नजारा देख सन्न रह गए। तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी गई। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि चार घरों में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें